ओवरब्रिज नहीं सर्विस रोड की कम होगी चौड़ाई

ओवरब्रिज नहीं सर्विस रोड की कम होगी चौड़ाई
लगभग चार मीटर चौड़ी दोनों ओर बनेगी सड़क ओवरब्रिज के 21 पाये में 13 बनकर तैयार सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के बंगाली बाजार रेलवे ढाला पर बन रहे आरओबी निर्माण कार्य अब धरातल से उपर आने लगा है. निर्माण कार्य तेज गति से जारी है. इधर सर्विस रोड की चौड़ाई में कमी होने से डीबी रोड, महावीर चौक एवं पूरब बाजार में जमीन अधिग्रहण कम की गयी है. इस बाबत पुल निर्माण निगम के सहायक अभियंता बबलू कुमार ने बताया कि बंगाली बाजार रेल ओवरब्रिज के लिए जो नक्शा पास है, उस तरह से ही निर्माण कार्य चल रहा है. ओवरब्रिज साढ़े आठ मीटर चौड़ा होगा. जबकि ओवरब्रिज के नीचे बनने वाले सर्विस रोड़ की चौड़ाई कम कर दी गयी है. पूर्व में ओवरब्रिज के दोनों ओर साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होना था. जिसे कम कर दिया गया है. अब यह लगभग चार मीटर चौड़ी बनेगी. जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग दो मीटर कम जमीन अधिग्रहण की जरूरत होगी. जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज की लंबाई एवं चौड़ाई में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया गया है. पूर्व की तरह ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. उन्होंने कहा कि डीबी रोड, महावीर चौक एवं पूरब बाजार में जमीन अधिग्रहण किया जाना है. जहां अब कम जमीन की जरूरत को देखते अधिग्रहण कम किया जायेगा. जबकि बंगाली बाजार में सरकारी जमीन रहने से यहां कोई फेर बदल नहीं किया गया है. 21 पाये में 13 बनकर हुआ तैयार ओवरब्रिज के लिए बनने वाले 135 पाईलों में शंकर चौक रॉटरी एवं रेलवे क्षेत्र छोड़कर लगभग सभी जगह पाइलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है. निर्माण कार्य तीव्र गति से हो रहा है एवं अब तक 21 पिलर में 13 पिलर बनकर तैयार हो चुका है. दरअसल एक ग्रुप में चार पाईल होते हैं. डीबी रोड से शंकर चौक तक 24 की संख्या में पाइल निर्माण के बाद पूरब बाजार की तरफ पाइलिंग कार्य पूर्ण होने बाद पाये का निर्माण कार्य धरातल से उपर कर दिया गया है. डीबी रोड में बनने वाले छह पाये में छह पाया धरातल से उपर कर दिया गया है. जबकि पूरब बाजार में सात पाये में से सात पाये को धरातल से उपर ले जाया जा चुका है. अब दहलान चौक एवं बंगाली बाजार में पाइलिंग को उपर करने का कार्य शुरू है. जीएडी की मिली स्वीकृति रेलवे क्षेत्र में पाइलिंग को लेकर रेलवे द्वारा जीएडी की स्वीकृति दे दी गयी है. अब इसका डिजाइन तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही तैयार डिजाइन मिलने की संभावना है. उन्होंने कहा कि अब तक 13 पाया धरातल से उपर आ गया है. दहलान रोड एवं बंगाली बाजार में भी जल्द ही धरातल से उपर पाया लाने का कार्य किया जायेगा. साथ ही शंकर चौक रॉटरी के लिए भी पाइलिंग का कार्य होगा. उन्होंने कहा कि रेलवे क्षेत्र में दो स्पेन का निर्माण होगा. एक स्पेन में चार पाईल होते हैं. यहां आठ पाईल का निर्माण होना है. इसके लिए विभाग को एप्रूवल मिल गया है. हैमर हेड एवं उसके बाद गर्डर निर्माण किया जायेगा. उन्होंने कहा कि रेल क्षेत्र में 63.48 मीटर के स्टील ब्रिज का निर्माण किया जायेगा. निर्धारित समय से पहले ही आरओबी निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा. शंकर चौक पर साढ़े पांच मीटर से अधिक ऊंचाई का गोलंबर उन्होंने कहा कि शंकर चौक पर साढ़े पांच मीटर से अधिक ऊंचाई का गोलंबर रहेगा. दहलान चौक पर जहां गांधी पथ रोड जाने का मोड़ है, वहां से महावीर चौक से पहले अलंकार ज्वेलर्स तक आरई वाल रहेगा. शंकर चौक, दहलान चौक के समीप गांधी पथ मोड़, पूरब बाजार से प्रशांत रोड तरफ जाने वाली मोड़ के पास पार्किंग या सुंदर लुक देने के लिए खूबसूरत व आकर्षक पौधे लगाये जायेंगे. उन्होंने कहा कि आरओबी का एप्रोच डीबी रोड में अनूप भवन से 20 मीटर आगे गिरेगा. दूसरा एप्रोच महावीर चौक से पहले कोसी अलंकार ज्वेलर्स के पास गिरेगा. तीसरा एप्रोच पूरब बाजार में आदित्य विजन से पहले गिरेगा. इन तीनों एप्रोच से लोग आ-जा सकेंगे. फोटो – सहरसा 24 – पाइलिंग के लिए तैयार जाली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




