व्यापार संघ ने शिक्षा मंत्री का किया नागरिक अभिनंदन, सुपर बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
व्यापार संघ ने शिक्षा मंत्री का किया नागरिक अभिनंदन, सुपर बाजार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की उठी मांग

स्वागत समारोह

व्यापार संघ सहरसा ने बिहार के शिक्षा मंत्री सह सहरसा जिले के प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी के प्रथम सहरसा आगमन पर एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया. इस दौरान व्यापारियों ने शहर के विकास को लेकर प्रभारी मंत्री के सामने सुपर बाजार में बहुमंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं.

विज्ञापन

सहरसा से दीपांकर की रिपोर्ट:

अतिक्रमण मुक्ति अभियान का समर्थन, विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास की वकालत

सहरसा व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में व्यापारियों ने एक सुर में जिला प्रशासन द्वारा शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए चलाए जा रहे अतिक्रमण मुक्ति अभियान का पुरजोर समर्थन किया. हालांकि, इस दौरान व्यापार संघ के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी ने प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी का ध्यान एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया. उन्होंने मांग की कि शहर में बन रहे रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के लिए भूमि अधिग्रहण के कारण विस्थापित हुए दुकानदारों और अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित हुए छोटे व फुटकर व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित किया जाए.

सुपर बाजार में बने बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स, शहर को मिलेगी नई पहचान

व्यापार संघ के अध्यक्ष ने प्रभारी मंत्री के समक्ष पुरजोर मांग रखते हुए कहा कि सहरसा के ऐतिहासिक सुपर बाजार परिसर में एक आधुनिक और भव्य बहुमंजिला (मल्टीस्टोरी) शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाना बेहद जरूरी है. इस कॉम्प्लेक्स के बनने से न सिर्फ उजाड़े गए और प्रभावित दुकानदारों को प्राथमिकता के आधार पर दुकानें आवंटित की जा सकेंगी, बल्कि इससे सहरसा शहर की सुंदरता और व्यावसायिक साख भी बढ़ेगी. इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे शहर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

पूर्व मंत्री आलोक रंजन और भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे मौजूद

इस गरिमामयी अभिनंदन समारोह में सूबे के पूर्व कला, संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री आलोक रंजन और भाजपा के जिलाध्यक्ष साजन शर्मा भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभी अतिथियों का व्यापार संघ की ओर से पाग, अंगवस्त्र और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. प्रभारी मंत्री ने व्यापारियों की मांगों को बेहद गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि वे विस्थापितों के पुनर्वास और सुपर बाजार के आधुनिकीकरण के लिए जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के साथ उच्च स्तरीय वार्ता कर उचित कदम उठाएंगे.

समारोह में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

व्यापारियों के इस बड़े जुटान में व्यापार संघ के सचिव विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश चौधरी, मोहन साह, रामसुंदर साहा और आशीष जी टिंकू मुख्य रूप से सक्रिय रहे. इसके अलावा पंकज गुप्ता, मनोज साह, गौतम भगत, कैलाश साह, संतोष गुप्ता, सत्यम राज, प्रतिकेश, रंजना मिश्रा, संजीब सिंह, संजीब जायसवाल एवं राजीव रंजन समेत जिले के दर्जनों प्रतिष्ठित व्यवसायी और संघ के सम्मानित सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
दिव्यांशु प्रशांत

लेखक के बारे में

By दिव्यांशु प्रशांत

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन