ePaper

जमीन विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 23 Jan 2026 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में मारपीट का वीडियो वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आयी. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई द्वारा मामले की जांच की जा रही है. जांच के क्रम में पुलिस ने भगवानपुर गांव निवासी विंदेश्वरी यादव के पुत्र कारी यादव उर्फ हरिलाल यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि जमीन विवाद में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो के सत्यापन एवं जांच के बाद एक व्यक्ति को भगवानपुर गांव से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है एवं अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी और किसी भी हाल में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं और कानून को अपने हाथ में न लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन