चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान

सलखुआ थाना के माठा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर चालान काटा गया.
सलखुआ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में बुधवार को सलखुआ थाना पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बलों के सहयोग से क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जिस कारण वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. सलखुआ पुलिस ने विभिन्न व्यस्त चौक चौराहे माठा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. साथ ही सलखुआ पुलिस के द्वारा बाइक चालकों से 5000 का चालान भी काटा गया. साथ ही सुरक्षित वाहन चालने को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है एवं बाइक समेत अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों को बताया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि सलखुआ थाना के माठा मोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर चालान काटा गया. थाना में पदस्थापित पुअनि दीपक कुमार राम, कृष्णा प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस बलों के सहयोग से दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गयी. जिसमें पांच हजार रूपये का चालान काटा गया. वहीं बाइक सवार को हेलमेट पहन कर बाइक चलाने को निर्देश दिया गया. वाहन चालकों से कहा कि वे गाड़ी का कागजात साथ लेकर चलें. इसके साथ ही लग्जरी वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगा कर वाहन चलाने की हिदायत दी गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




