चमचमाती चारपहिया वाहन से दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चमचमाती चारपहिया वाहन से दो तस्कर गिरफ्तार

चमचमाती चारपहिया वाहन से दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

तस्कर के मंसूबों पर पुलिस ने फेरा पानी, ढ़ाई ग्राम स्मैक हुआ बरामद बनमा ईटहरी . कोसी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देशानुसार नशा मुक्त समाज के संकल्प के तहत चलाए जा रहे अभियान में बनमा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारपहिया वाहन से स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने बताया कि पुअनि रवि कुमार को सूचना मिली थी कि एक कार (बीआर 19वाई 8372) बनमा चौक से होते हुए तेलियाहाट बाजार की ओर आ रही है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तेलियाहाट बाजार के पास वाहन को रोका. पुलिस को देखते ही वाहन सवार तस्करों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान वाहन से 30 पुड़िया स्मैक (लगभग ढाई ग्राम) बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मकदुमपुर निवासी अभिमन्यु कुमार एवं मनजेश कुमार के रूप में हुई है. दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सहरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन