अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार के तीन वाहन जलकर बर्बाद

Updated:
विज्ञापन
अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ही परिवार के तीन वाहन जलकर बर्बाद

एक ही परिवार के तीन वाहन जलकर बर्बाद

विज्ञापन

सोनवर्षा. प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के मैना गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में एक परिवार के तीन वाहन जलकर बर्बाद हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया. बावजूद सभी वाहन किसी काम के नहीं रहे. पीड़ित परिवार को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. प्राप्त सूचना अनुसार पड़रिया पंचायत के मैना गांव स्थित मैना महादलित टोला में अरविंद सादा के बांस खड़ के कच्चे घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी. जिससे घर में लगे एक आर-वन फाइव बाइक, एक बुलेट बाइक एवं एक ई-रिक्शा आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया. आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने जैसे तैसे वाहनों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक सभी वाहन जलकर बर्बाद हो गये थे. ग्रामीणों ने अंदेशा जताया की किसी ने निजी रंजिश में आग लगाया है. लेकिन पीडित गृहस्वामी किसी पर आरोप लगाने को तैयार नहीं हैं. इस बाबत काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने कहा कि घटना को लेकर कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन