अलग-अलग जगह से देसी शराब, बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगह से देसी शराब, बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

चिरैया थाना की पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई देसी शराब व एक बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सलखुआ. चिरैया थाना की पुलिस ने सोमवार-मंगलवार की रात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई देसी शराब व एक बाइक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि गश्ती के क्रम में सूचना मिली कि सम्हारखुर्द में तस्कर शराब लेकर कहीं जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस बल के साथ सम्हारखुर्द में शशिभूषण के घर के पास पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा, जिसे पकड़ा गया. ग्रामीणों के समक्ष पूछताछ के क्रम में अपना नाम संतोष यादव पिता नित्यानंद यादव ग्राम धमहारा थाना मानसी, जिला खगड़िया बताया. उसके पास से एक गैलन में पांच लीटर चुलाई देसी शराब बरामद हुई. वहीं दूसरी छापेमारी में एक बाइक एवं पांच लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया. चिरैया पुल के पास पकड़े गये बाइक सवार तस्कर के पास से पांच लीटर चुलाई देसी शराब एवं बाइक बीआर 34 के 9785 जब्त की. तस्कर चिरैया डीह थाना चिरैया जिला सहरसा का प्रदीप कुमार पिता वकील चौधरी एवं मसुदन चौधरी पिता स्व गणेशी चौधरी है. इस संबंध में अलग अलग दो प्राथमिकी दर्ज कर तीनों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गय���.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन