ePaper

घर में शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी, 116 लीटर देसी शराब बरामद

Updated at : 02 Mar 2026 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
घर में शराब बनाने की सूचना पर छापेमारी, 116 लीटर देसी शराब बरामद

सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में घर के अंदर अवैध रूप से देसी शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है.

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 में घर के अंदर अवैध रूप से देसी शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सदर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते रविवार की दोपहर करीब तीन बजे सदर अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी गुंजन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि नरियार वार्ड संख्या 10 निवासी हरे राम दास अपने घर में देसी शराब बनाकर बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो हरे राम दास भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. घर की तलाशी लेने पर एक 18 लीटर वाला प्लास्टिक जार में 18 लीटर, दो 50 लीटर वाले जार में 50-50 लीटर तथा एक 80 लीटर वाले जार में करीब 30 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. कुल मिलाकर 116 लीटर देसी शराब जब्त की गयी. बरामद शराब को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन