मुरली की टीम बनी क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता

Updated:
विज्ञापन

जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के बारा में त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बारा बनाम मुरली के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया.

विज्ञापन

सहरसा. जिले के सत्तरकटैया प्रखंड के बारा में त्रिमूर्ति क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बारा बनाम मुरली के बीच उत्साहपूर्ण माहौल में खेला गया. दर्शकों की भारी भीड़ एवं खेल प्रेमियों के जोश के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. फाइनल मैच में बारा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 196 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते मुरली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया एवं सात विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ मुरली टीम टूर्नामेंट की विजेता बनी. विजेता टीम को समाजसेवी रौशन मिश्रा ने चमचमाती शील्ड एवं सात हजार 500 रुपये की नगद राशि प्रदान की, जबकि उपविजेता टीम को नवनीत झा ने शील्ड एवं 5100 रुपये की पुरस्कार राशि दी. टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार अंशु को नीरज झा के हाथों प्रदान किया गया. वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब सोनू ब्रेथवेट को टुटुल झा ने दिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मृत्युंजय को केके कंप्यूटर क्लासेज के डायरेक्टर ने प्रदान किया. सभी खिलाड़ियों को अमन मिश्रा, औरश झा एवं अंशु मिश्रा ने मेडल से सम्मानित किया. टूर्नामेंट के दौरान अंपायर टिंकू मैथिल एवं कार्तिक ने अपने अनुभव से निष्पक्ष निर्णय दिया एवं खेल भावना का संदेश दिया. वहीं कमेंटेटर भावेश, अनवर एवं राहुल ने अपने प्रभावशाली शब्दों से दर्शकों को रोमांचित किया. टूर्नामेंट को सफल बनाने में टिंकू मैथिल, राहुल, आलोक, हर्ष, अमन, सत्यम, गुलशन, अनुराग, कार्तिक, शिवम, एभेंट जेक्शन, रविशंकर, रोशन, विक्रांत, सोमू, प्रभात, मुकेश कामत एवं समस्त कमेटी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन