अगलगी में 10 घर जलकर राख, बेटियों की शादी के लिए रखी नगदी भी जली

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में 10 घर जलकर राख, बेटियों की शादी के लिए रखी नगदी भी जली

प्रखंड क्षेत्र के कोपरिया गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लगी भीषण आग में 10 घर जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

सलखुआ. प्रखंड क्षेत्र के कोपरिया गांव में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लगी भीषण आग में 10 घर जलकर राख हो गया. इस अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गयी और कई परिवारों की वर्षों की मेहनत पल भर में राख में तब्दील हो गयी. आग लगने का कारण चूल्हे की चिंगारी बतायी जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि कुछ गृहस्वामियों ने अपनी बेटियों की शादी के लिए नगद राशि घर में रखी थी, जबकि किसी ने वाहन खरीदने के लिए कर्ज लिया था. आग की चपेट में आने से यह सारी नगदी और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. आग की लपटों में घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, जरूरी कागजात तथा करीब दो लाख रुपये से अधिक की नगदी जलकर राख हो गयी. श्यामा देवी और अजय शर्मा द्वारा बेटी की शादी के लिए घर में रखे करीब दो लाख रुपये भी आग में जल गये. प्रभावित परिवारों में विजेंद्र कुमार, पिंटू शर्मा पिता कैलू शर्मा, कालू शमी, कामेश्वर शमी, बैजनाथ शमी, अजय शमी, विदुर शमी, श्रीकांत शमी, उमेश शमी और कुलदीप समेत अन्य ग्रामीणों के घर शामिल बताये जा रहे हैं. आग लगते ही गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने बाल्टी और पंप के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश घर और उसमें रखा सामान जल चुका था. घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राकेश कुमार उर्फ भिंसी यादव घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी. उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को अविलंब सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. पीड़ित परिवारों ने भी प्रशासन से उचित मुआवजा एवं राहत सहायता प्रदान करने की अपील की है, ताकि वे फिर से अपने जीवन को पटरी पर ला सकें.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन