सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक हुए जख्मी

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक हुए जख्मी
पुलिस की तत्परता से जख्मियों को पहुंचाया गया अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज-रानीबाग एनएच 107 पर रंगीनिया गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बुलेट डिवाइडर से जा टकराई, जिससे उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर पहुंची 112 पीसीआर टीम ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने तीनों युवकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घायलों की पहचान छोटू पोद्दार, अनिल पोद्दार, विपिन पोद्दार बनमा इटहरी थाना क्षेत्र के रसलपुर निवासी के रूप में हुई है. तीनों युवक बनमा इटहरी प्रखंड के रसलपुर गांव से बुलेट पर सवार होकर सिमरी बख्तियारपुर के रानीबाग की ओर आ रहे थे. इसी दौरान रंगीनियां गांव के पास एनएच पर बने डिवाइडर से बुलेट की सीधी भिड़ंत हो गयी. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बुलेट की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक संतुलन खो बैठा. स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार रात के अंधेरे में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ड्राइविंग की वजह से बुलेट सीधे डिवाइडर से जा टकरायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




