ePaper

रेलवे देगी इस बार आम लोगों को रोजगार का मौका

Updated at : 06 Apr 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे देगी इस बार आम लोगों को रोजगार का मौका

रेलवे देगी इस बार आम लोगों को रोजगार का मौका

विज्ञापन

मंडल के 33 एटीबीएम के लिए 38 फेसिलेटर की होगी तैनाती, सहरसा जंक्शन पर तीन होंगे तैनात, आम लोग भी करेंगे आवेदन, टिकट काउंटर पर घटेगी भीड़ प्रभात खबर खास सहरसा. टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए सहरसा जंक्शन सहित रेल मंडल के कई स्टेशनों पर फैसिलेटर तैनात होंगे. समस्तीपुर रेल मंडल के 12 स्टेशनों पर लगी स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन (एटीवीएम) को चलाने के लिए आम लोग और रिटायर्ड रेल कर्मियों या उनके पुत्र को ठेका पर बहाल किया जाना है. इस संदर्भ में समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है. 12 स्टेशनों पर स्थित 33 मशीनों से जनरल और प्लेटफार्म टिकट लेने वाले यात्रियों की मदद के लिए 38 लोगों को बहाल किया जायेगा. इन्हें सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) के पद पर तैनात किया जायेगा. रेलवे की ओर से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जायेगा. सुविधाकर्ता को स्मार्ट कार्ड के प्रत्येक री-चार्ज पर तीन प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप बोनस दिया जायेगा. सुविधाकर्ता स्टेशन प्रबंधक से स्मार्ट कार्ड खरीदेंगे. वेंडिग मशीन के माध्यम से यात्रियों को टिकट जारी करने के लिए केवल पंजीकृत स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जायेगा. 28 अप्रैल तक आवेदन होंगे. इन स्टेशनों पर बहाल होंगे सुविधाकर्ता रेल मंडल के दरभंगा जंक्शन पर 6 स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन लगायी गयी है. इसके लिए 7 सुविधाकर्ता बहाल किया जायेगा. समस्तीपुर के लिए पांच एटीवीएम के लिए 6 फेसिलेटर. सहरसा के लिए तीन के लिए चार फेसिलेटर, रक्सौल के लिए दो के लिए दो फेसिलेटर, बेतिया के लिए एक फेसिलेटर, मोतिहारी के लिए चार फेसिलेटर, नरकटियागंज के लिए चार फेसिलेटर, मधुबनी के लिए दो, सीतामढ़ी, जयनगर, चकिया, सुगौली के लिए दो मशीन के लिए दो फेसिलेटर की तैनाती की जायेगी आम लोग भी करेंगे आवेदन रेलवे ने नियमों में ढील देते हुए आम लोगों को भी आवेदन की व्यवस्था इस बार फैसिलेटर की तैनाती में की है. इसके लिए उन्हें दसवीं पास होना होगा. जबकि शिकायत होने पर रेलवे के नियमों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जायेगा. स्थानीय आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी. वहीं एक से अधिक आवेदन होने पर ड्राॅ के माध्यम से फैसिलेटर की तैनाती होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन