शराब की श्रेणी से ताड़ी को मुक्त करने की मांग को लेकर होगा आंदोलन

शराब की श्रेणी से ताड़ी को मुक्त करने की मांग को लेकर होगा आंदोलन
सिमरी बख्तियारपुर . अखिल भारतीय पासी महासम्मेलन के आह्वान पर ताड़ी को शराब की श्रेणी से निकालने के लिए 16 अप्रैल को सिमरी बख्तियारपुर के प्रखंड कार्यालय के पूर्वी मैदान में आमसभा सह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध मे पूर्व मुखिया राजकुमार चौधरी ने बताया कि पासी समाज पर सरकार व एक्साइज पुलिस द्वारा जुल्म और शोषण हो रहा है. उन्होंने कहा कि 2016 में बिहार सरकार के द्वारा गलत मंशा के कारण ताड़ी पर प्रतिबंध लगाया गया और उसी दिन से पासी समाज पर अत्याचार और शोषण का शंखनाद हो गया. आज पासी समाज के कई लोग जेल के अंदर बंद है. आज स्थिति ऐसी हैं कि पुलिस के कारण डर से ताड़ खजुर के पेड पर से पासी समाज के लोगो की गिरकर मौत हो रही है. उन विधवाओं को मुआवजा तक नही जाता है. राजकुमार चौधरी ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगों में ताड़ी बेचने वालो के लिए 10 लाख का इंश्योरेंस किया जाये. साथ ही शराब की श्रेणी से ताड़ी को मुक्त किया जाए. ताड़ी को कृषि का दर्जा दिया जाए. पासी समाज का जाति जनगणना फिर से की जाए. साथ ही पासी समाज पर हुए मुकदमा वापस लिया जाए. धरी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










