T20 वर्ल्ड कप फाइनल : क्या आपको पता है ट्रॉफी बनाने वाले का नाम? मजेदार है किस्सा

Updated:
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

T20 World Cup Final : T20 वर्ल्ड कप फाइनल की ट्रॉफी जयपुर में बनाई गई है. राजस्थान की राजधानी ने वर्ल्ड कप में अमिट छाप छोड़ी है. आइए आपको इसे बनाने वाले के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

T20 World Cup Final : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के रविवार को होने वाले फाइनल पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें रहेंगी. जयपुर ने भी इस वर्ल्ड कप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है क्योंकि इसकी ट्रॉफी यहीं बनी है. जयपुर के प्रसिद्ध ट्रॉफी डिजाइनर अमित पाबूवाल ने इस ट्रॉफी को डिजाइन किया था. वर्ल्ड कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है.

विज्ञापन

ट्रॉफी को बनाने का काम आईसीसी ने मुझे सौंपा : पाबूवाल

इस ट्रॉफी को डिजाइन करने के पीछे की कहानी पाबूवाल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से शेयर की. उन्होंने बताया कि 2007 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी की डिजाइन की रुपरेखा ऑस्ट्रेलिया की मिनाले ब्रायस कंपनी ने तैयार की थी. टी20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन 2007 में हुआ था जिसमें भारत चैंपियन बना था. पाबूवाल ने कहा कि रूपरेखा तैयार होने के बाद इस ट्रॉफी को बनाने का काम आईसीसी ने मुझे सौंपा. मैंने क्रिकेट के लिए सबसे बड़ी चांदी की फ्रेंडशिप कप ट्रॉफी बनाई. इस ट्रॉफी की दुनियाभर में चर्चा हुई. इसके बाद आईसीसी ने ट्रॉफी बनाने की जिम्मेदारी मुझे सौंपी.

यह भी पढ़ें : T20 वर्ल्ड कप फाइनल : बुम.. बुम.. बुमराह चिल्लाने लगी महिला, ट्रेन में दिखा गजब का जोश

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि शुरुआत में आईसीसी ने ट्रॉफी बनाने के लिए दो ऑप्शन पर विचार किया. इसे मैं तैयार करूं या प्रसिद्ध क्रिस्टल कंपनी स्वारोवस्की. अंतत: आईसीसी ने मुझे इस ट्रॉफी का डिजाइन तैयार कर बनाने के लिए चुना.

आईसीसी का क्या था प्लान?

पाबूवाल ने बताया कि आईसीसी का प्लान था कि ट्रॉफी टाइटेनियम और कांच के कॉम्बिनेशन से बनें. इसमें कुछ हिस्से मेटल के और कुछ हिस्से कांच के हों जिससे कि टी20 क्रिकेट की तेज और मॉडर्न स्टाइल को दिखाया जा सके. उन्होंने बताया कि इसके लिए कई नमूने तैयार किए गए लेकिन मेटल स्ट्रक्चर के साथ जोड़ते समय कांच के हिस्से बार-बार टूट जाते थे. इन दोनों चीजों को एक साथ जोड़ना टेक्निकली बहुत कठिन साबित हुआ. लंबे प्रयोगों के बाद मैंने आईसीसी को सलाह दी कि यह टेक्निकली ठीक नहीं है. ट्रॉफी बन नहीं पाएगी.

सुधार के बाद चांदी से ट्रॉफी बनाई गई

इसके बाद ट्रॉफी के डिजाइन में सुधार के बाद चांदी से ट्रॉफी बनाई गई जिस पर प्लेटिनम की परत चढ़ाई गई. इस तरह से ट्रॉफी टिकाऊ, आकर्षक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट के योग्य विश्वस्तरीय रूप में तैयार हुई. पाबूवाल ने बताया कि आईसीसी टी20 विश्व कप में जब कोई टीम खिताब जीतती है तो उसे असली ट्रॉफी नहीं दी जाती है बल्कि हूबहू नकल दी जाती है. असली ट्रॉफी आईसीसी के मुख्यालय में ही रखी जाती है. उन्होंने बताया कि टी20 विश्व कप ट्रॉफी की ऊंचाई 21 इंच है. यह चांदी और प्लेटिनम की प्लेट से बनी है. इसका वजन करीब छह किलोग्राम है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola