किराना दुकान में चोरी, सामान और नगद लेकर चोर फरार

Updated:
विज्ञापन
किराना दुकान में चोरी, सामान और नगद लेकर चोर फरार

किराना दुकान में चोरी, सामान और नगद लेकर चोर फरार

विज्ञापन

गल्ले में रखा एक हजार रुपये सहित चावल, तेल व अन्य सामान की चोरी सिमरी बख्तियारपुर. नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गुदरी हाट स्थित एक किराना दुकान में चोरी की घटना सामने आयी है. घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की बतायी जा रही है. गुदरी हाट में सुशील भगत की किराना दुकान के पीछे की बांस की टट्टी तोड़कर चोर अंदर घुसे और दुकान के गल्ले में रखे एक हजार रुपये, चावल का एक बोरा, दो टीन तेल सहित अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये. दुकानदार सुशील भगत जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद उन्होंने छानबीन की तो चोरी का पता चला. चोरी की घटना से क्षेत्र के दुकानदारों में भय का माहौल है. इधर नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की की दुकान से भी चोरों ने एक टीन तेल चोरी कर ली. चोरी की इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. व्यापारियों ने रात में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन