ePaper

पांच लाभुकों का कार्य अब तक लंबित, करें पूरा

Updated at : 11 Sep 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
पांच लाभुकों का कार्य अब तक लंबित, करें पूरा

पांच लाभुकों का कार्य अब तक लंबित, करें पूरा

विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक आयोजित बनमा ईटहरी . प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन कुमार झा की अध्यक्षता में आवास सहायकों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के तहत मुख्यमंत्री आवास योजना में पांच लाभुकों का कार्य अब तक लंबित है. उन्होंने संबंधित सहायकों को 15 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया है. बीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लाभुकों को योजना की तीनों किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, वे निर्धारित समय पर आवास निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करें. उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी. इस मौके पर सुपरवाइजर मो शकील अहमद, आवास सहायक संतोष कुमार, सुमन, निसारूर हक, लिपी कुमारी समेत अन्य मौजूद रहे. बैठक का उद्देश्य योजना की प्रगति की समीक्षा करना और शेष कार्यों को समय पर पूरा कराना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन