24 घंटे में चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे में चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद

24 घंटे में चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद

विज्ञापन

सिमरी बख्तियारपुर . बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर चौक के निकट स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा सीएसपी की दुकान से हुई चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त पतरघट निवासी गणेश भगत के पुत्र राज कुमार को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी कर ली है. इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर चोरी के अधिकांश सामान की बरामदगी की गयी है. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा सीएसपी संचालक नवीन कुमार की दुकान से चोरी की घटना घटित हुई थी. पुलिस ने उनके आवेदन के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी पतरघट निवासी राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही उसके पास से दो मोबाइल, तीन रिंच, एक दबिया, चार चांदी का पायल, दो चांदी की सिकड़ी, करीब ग्यारह हजार चार सौ रुपए नगद सहित अन्य चीजों की बरामदगी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन