ePaper

दस हजार आठ सौ स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा नगर निगम

Updated at : 23 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
दस हजार आठ सौ स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा नगर निगम

दस हजार आठ सौ स्ट्रीट लाइटों से जगमग होगा नगर निगम

विज्ञापन

सभी 46 वार्डों में लगाई जायेंगी लाइटें 26 जनवरी से शुरू की जायेगी स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में आगामी 26 जनवरी से स्ट्रीट लाइट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जानी है. इसके लिए निगम लाइट लगाने की जगहों का चयन कर रहा है. जानकारी देते महापौर बैन प्रिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में ईईएसएल द्वारा वर्ष 2018 में ही तत्कालीन नगर परिषद के चालीस वार्डों में लगभग सात हज़ार स्ट्रीट लाइट लगायी गयी थी. फिलहाल उसका मरम्मतिकरण कर कार्य चलाया जा रहा था. लेकिन अधिकतर लाइट क्रियाशील नहीं रही. शहर की कई ऐसी गलियां हैं, जहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है. वैसी गलियों को पहले प्राथमिकता दी जायेगी. स्ट्रीट लाइट के लग जाने के बाद शहर की गालियां जगमग हो जायेगी. अंधेरे से मुक्त होंगे निगम के नवगठित वार्ड महापौर ने कहा कि वार्ड पार्षदों की निगरानी में इस काम को कराया जायेगा. जिससे इसकी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनी रहे. निगम का ध्यान ना सिर्फ मुख्य सड़कों पर है. बल्कि गली-मोहल्लों में भी पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है. ग्रामीण इलाका जो निगम बनने से पहले पंचायत में था, लंबे समय से सड़क पर अंधेरे की समस्या है. जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है. अब इन लाइटों के लग जाने के बाद लोग शहर जैसी रोशनी एवं सुविधा का अनुभव कर पायेंगे. इससे यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी. इस बाबत नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि एजेंसी चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य 26 जनवरी से प्रारंभ करने की योजना है. नगर निगम सहरसा को एक बेहतर, समृद्ध एवं विकसित नगर के रूप में स्थापित कर सकें इसके लिए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन