महापौर ने अपने आवास पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

Updated:
विज्ञापन
महापौर ने अपने आवास पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

महापौर ने अपने आवास पर मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

विज्ञापन

कोसी में पहला कमल खिलाने वाले स्व.संजीव झा जी के तैलचित्र पर किया पुष्पांजलि सहरसा . भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को महापौर बेन प्रिया ने अपने आवासीय कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कोसी में पहला कमल खिलाने वाले जननेता श्रद्धेय संजीव झा जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि कर उनको नमन किया. इस दौरान संगठन ध्वज फहराकर वैचारिक महापुरूषों, अमर बलिदानियों एवं बीज को वटवृक्ष का आकार देने वाले लाखों-लाख कार्यकर्ताओं को स्मरण कर राष्ट्र सेवा, सुशासन व जनकल्याण के ध्येय को दोहराया. उन्होंने कहा कि जनसेवा व विचारधारा के साथ, हम सभी कार्यकर्ता एक सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं. इस अवसर पर भाजपा नेता बजरंग गुप्ता, वार्ड पार्षद विनय ठाकुर जी, श्यामल पोद्दार, प्रो संजय वशिष्ट, प्रो मिथिलेश झा, मनीष चौधरी, नितिन ठाकुर, राजकुमार मिश्र, विकास मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन