स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार का निर्माण करना मुख्य लक्ष्य

Updated:
विज्ञापन
स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार का निर्माण करना मुख्य लक्ष्य

स्वस्थ नारी व सशक्त परिवार का निर्माण करना मुख्य लक्ष्य

विज्ञापन

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम अभियान का हुआ शुभारंभ सौरबाजार. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम अभियान का शुभारंभ बुधवार को सौरबाजार समुदायिक अस्पताल परिसर में कोसी क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रबंधक अविनाश कुमार व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ने किया गया. इस दौरान पीरामल जिला प्रबंधक रिपुंजय कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, पीरामल जिला प्रोग्राम लीड अखिलेश कुमार, बीसीएम प्रमोद कुमार, रश्मि कुमारी सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. मालूम हो कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में किशोरियों व महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में स्वास्थ्य व्यवस्था को बढ़ावा देकर स्वस्थ नारी एवं सशक्त परिवार का निर्माण करना मुख्य लक्ष्य है. इस दौरान, किशोरियों व महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को पहचान कर समुचित इलाज किया जायंगा. जिसमें सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, प्रसव पूर्व जांच, आंखों की जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि रोग शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन