कार्यपालक सहायक का भला नहीं कर रही सरकार

The government is not doing any good to the executive assistant
लंबित 10 सूत्री मांगों को लेकर कार्यपालक सहायक शिष्टमंडल ने विधान पार्षद को सौंपा ज्ञापन,सहयोग का दिया आश्वासन सहरसा . जिले के कार्यपालक सहायक अपने चिर लंबित मांगों के समर्थन में संघ के राज्य स्तरीय निर्णय के आलोक में सरकार का ध्यान आकर्षित करने को लेकर शिष्टमंडल ने स्थानीय विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपा. जिलाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं जिला सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ ने अपनी मांगों की पूर्ति नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है. जिसके तहत गुरुवार को कार्यपालक सहायकों ने अपने 10 सूत्री मांग पत्र स्थानीय विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह को सौंप कर न्याय की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य संघ द्वारा नियमित अपने चीर लंबित मांगों के लिए मुख्यमंत्री एवं बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन पटना के साथ कई बार पत्राचार किया. लेकिन कार्यपालक सहायकों को सिर्फ आश्वासन देकर बैठक पर बैठक कर ठगने का कार्य किया गया. सरकार द्वारा सिर्फ अन्य विभाग के अन्य पद धारक का मानदेय दोगुना किया जा रहा है. लेकिन कार्यपालक सहायक जो प्रत्येक कार्यालय में कार्यरत है, उनका भला नहीं हो रहा है. जबकि कार्यपालक सहायक व आईटी सहायक के बल पर देश में डिजिटल प्लेटफॉर्म का परचम लहरा रहा है. सरकार एवं संबंधित विभाग को चुनाव एवं अचार संहिता से पूर्व बैठक कर कार्यपालक सहायकों के चिर लंबित मांगों को पूर्ण करना चाहिए. उन्होंने बताया कि विधान पार्षद डॉ सिंह ने इस संबंध में प्रशासनिक सुधार मिशन के मुख्य सचिव, मुख्य सचिव बिहार, मुख्यमंत्री को पत्र भेज सभी वाजिब मांगों पर शीघ्र विचार का अनुरोध किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




