उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

Updated at : 06 Apr 2026 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध

विज्ञापन

होम डिलीवरी के माध्यम से नियमानुसार पहुंचाई जायेगी सिलिंडर, जिले में एलपीजी आपूर्ति सामान्य सहरसा . समाहरणालय परिसर स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार को आयोजित दैनिक मीडिया ब्रीफिंग में जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है एवं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है. जिले में इंडियन ऑयल, एचपीसीएल एवं बीपीसीएल की कुल 37 गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित होम डिलीवरी की जा रही है. सोमवार को जिले में 9348 भरे हुए घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं. जबकि रविवार को 4464 सिलेंडरों की बिक्री हुई थी. विगत साठ दिनों में औसत बिक्री 5116 रही है. सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से ही उपलब्ध कराने का निर्देश जिले में कार्यशील सभी गैस एजेंसियों को दिया गया है. जिसकी सतत निगरानी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नियमित रूप से की जा रही है. जिला प्रशासन द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर गैस बुकिंग कराने की अपील की गयी है. जिससे होम डिलीवरी के माध्यम से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके. साथ ही एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है एवं अनियमितता संज्ञान में आने पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है. उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस की तुलना में पीएनजी अधिक सुरक्षित एवं किफायती है. उन्होंने उपभोक्ताओं से इसका अधिक से अधिक निबंधन कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि जिले में लगभग 65 किलोमीटर में पीएनजी कनेक्शन का कार्य पूर्ण है. इसको लेकर डीआरएस का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. शेष चिह्नित क्षेत्रों में पीएनजी संबंधित कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए क्रियान्वयन एजेंसी को ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर के संदर्भ के किसी भी प्रकार के शिकायत के सम्यक निवारण के लिए जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या 06478222753 निरंतर कार्यशील है. रविवार तक 359 शिकायत का निवारण किया जा चुका है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन