ePaper

मोदी राज में देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे मेंः डॉ सादा

Updated at : 28 Dec 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी राज में देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे मेंः डॉ सादा

मोदी राज में देश का संविधान व लोकतंत्र खतरे मेंः डॉ सादा

विज्ञापन

जिला कांग्रेस ने मनाया पार्टी का 141वां स्थापना दिवस सहरसा . जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस रविवार को झंडा फहराया कर मनाया. स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामना देते पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ तारानंद सादा ने कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों व मूल मंत्र पर प्रकाश डालते देश व राज्य की वर्तमान हालात के लिए भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज हम उस ऐतिहासिक विरासत व उस महान बलदानियों को नमन करते हैं, जिन्होंने भारत की आजादी दिलायी व संविधान की मजबूत नींव रखी. साथ ही लोकतंत्र, धर्म, निरपेक्षता, सामाजिक न्याय व समानता के मूल्यों को मजबूत किया. जबकि मोदी सरकार ने संविधान, लोकतांत्रिक एकता व अखंडता को खतरे में डाल दिया है. कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है. जो हर कमजोर, हर वंचित व हर मेहनतकश के साथ खड़ी है. आजादी की लड़ाई में कांग्रेस की भूमिका केवल देश को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद कराने तक सीमित नहीं थी. बल्कि उसका वैचारिक व राजनैतिक कार्यक्रम भारतीय समाज में बड़े पैमाने पर सुधार व सामाजिक न्याय का भी था. अपने स्थापना के समय से ही वह इस लक्ष्य से चल रही थी कि जाति, लिंग, धर्म व क्षेत्र से परे वह समस्त भारतीयों के उत्थान के लिए कार्य करेगी. गांधी, नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनियां, राहुल, खड़गे जी के नेतृत्व ने आमजनों को कांग्रेस ने भरोसा दिया कि वे उनकी सामाजिक ग़ुलामी के खिलाफ मज़बूती से उनके साथ खड़े हैं. इसका सबसे ठोस उदाहरण भारतीय संविधान है. आज भाजपा व उनसे जुड़े अनुषंगी संगठन देश को नफरत की आग में झोंक रहे हैं. धर्म, जाति, भाषा के भेदभाव में पूरे देश को झोंक कर सत्ता पाने व सत्ता में बने रहने का कुचक्र करती है. सत्ता किसी के हाथों में हो, कांग्रेस जनहित में संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटने वाली है. जरूरत है हमलोग जन सरोकार से जुड़े व कांग्रेस के मूल मंत्र को अपनायें. जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि कांग्रेस के महान सपूतों व नेताओं ने देश की सेवा की है एवं हिंदुस्तान को धर्मनिरपेक्ष की नीति पर जोड़ने का काम किया. मोदी सरकार के राज में हर कोई अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है. स्थापना दिवस में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रेमजीत सिंह पम्मी, वरीय जिला उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, प्रदेश प्रतिनिधि मो नईम उद्दीन, मुसहर समाज अध्यक्ष प्रेम लाल सादा, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, प्रखंड अध्यक्ष कहरा पंकज कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, मो साकिर हुसैन, युवा नेता मनीष कुमार, वरीय नेता भरत झा, प्रदेश युवा महासचिव मृणाल कामेश, युवा नेता बाबुल सिंह, दिवाकांत गिरी, शोभाकांत झा, शिव चंद्र सादा, मो खाजा, दिलीप कुमार ठाकुर, कार्यालय सचिव बैधनाथ झा, मंगल झा, उदय मेहता, बेचन पासवान, राजेश झा, आशीष रंजन, हिमांशु कश्यप, अमन कुमार, सुमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन