सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

विज्ञापन

अबीर गुलाल लगा बांटी मिठाई पतरघट . प्रखंड भाजपा कार्यालय में रविवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी में एक दूसरे को रंग-अबीर लगाते मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रुद्रानन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड भाजपा के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान प्रखंड भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से बिहार में विकास को नयी गति मिलेगी एवं उनके नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, विकास एवं जनकल्याण की नयी दिशा तय होगी. कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाए जाने का संकल्प लिया. मौके पर जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर साह, रामनिवास सिंह, मंडल महामंत्री शंभु शरण भदौरिया, ललित कुमार साहू, प्रखंड उपाध्यक्ष अर्चना साह, रतन राम, मंडल मंत्री नीरज कुमार कुमोद, ललित कुमार सिंह, मुकेश पौदार, पंचायत अध्यक्ष संजीव गुप्ता, मनोज दास, गोविंद सिंह, मणिलाल मेहता, ज्योतिष झा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष रमण रजक, विद्यानंद साह, बुधन पंडित सहित अन्य ने जश्न मनाते प्रसन्नता जाहिर की.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन