अध्यक्ष पद के लिए 12 तो सदस्य पद के लिए 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए 12 तो सदस्य पद के लिए 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

अध्यक्ष पद के लिए 12 तो सदस्य पद के लिए 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

विज्ञापन

आज सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा पैक्स चुनाव का मतदान सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड क्षेत्र में सोमवार होने वाले पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं. इस बार प्रखंड के चार पंचायत धनुपुरा, बख्तियारपुर दक्षिणी, भटौनी व तरियामा में मतदान कराया जाएगा. निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने बताया कि चारों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं. जबकि सदस्य पद के लिए 37 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गये हैं. इनमें धनुपुरा में तीन, बख्तियारपुर दक्षिणी में तीन, तरियामा में तीन व भटौनी में चार मतदान केंद्र शामिल हैं. सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी है. उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 7 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा. मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी. चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. प्रशासनिक पदाधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग जारी है. जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर तत्काल कार्रवाई की जा सके. फोटो – सहरसा 13 – प्रखंड कार्यालय

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन