बच्चे के विवाद में दो पक्षों में जमकर चली ईट, पत्थर व लाठी

बच्चे के विवाद में दो पक्षों में जमकर चली ईट, पत्थर व लाठी
एक पक्ष के आधे दर्जन लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती वार्ड नंबर 38/27 में बच्चे के क्रिकेट खेलने के विवाद ने दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट के दौरान सड़क के बीचों बीच ईट, पत्थर व लाठी चलने से आम लोग दहशत में आ गये. घायल मो इंसुल ने बताया कि बुधवार को बच्चे अपने बाउंड्री में क्रिकेट खेल रहे थे. उस दौरान गेंद बाउंड्री से बाहर एक घर में चली गयी. इस दौरान जब गेंद लाने मो अल्ताब गया तो उसे उनके पड़ोसी घर में बंद करके मारपीट किया. जिसके लेकर अगले सुबह गुरुवार को पंचायत होना था. लेकिन सुबह में ही मो मुस्तकीम, शहीद, हदीस, अकबर, जैद, जफर, राशिद सहित अन्य लोग गाली-गलौज करने लगा. इतने में दोनों पक्षों में गाली शुरू हो गया एवं देखते देखते आपस में मारपीट चालू हो गया. मारपीट के दौरान जिसके हाथ में जो मिला उनसे एक दूसरे पर प्रहार करता रहा. आलम यह रहा कि एक पक्ष के आधे दर्जन महिला, पुरूष सहित बच्चे घायल हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










