ट्रंक का ताला तोड़कर नगदी सहित पांच लाख का सामान की चोरी

ट्रंक का ताला तोड़कर नगदी सहित पांच लाख का सामान की चोरी
जांच में जुटी पुलिस सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र के पदमपुर वार्ड 10 में शनिवार की रात चोर ने कैलू यादव उर्फ परमेश्वरी यादव के घर में रखा ट्रंक को उठाकर गांव से दूर एक खेत में ले गया एवं उसका ताला तोड़कर नगदी सहित लगभग पांच लाख का जेवरात, व खाने पीने के सामान की चोरी कर ली. घटना की जानकारी गृहस्वामी को रविवार सुबह में मिली. उन्होंने मामले की जानकारी बिहरा पुलिस को दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व मुखिया संजीव राय, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मदन यादव पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










