लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

लगातार हो रही चोरी की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
थाना से सौ मीटर की दूरी पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान को चोरों ने बनाया निशाना सौरबाजार . लगातार बढ़ रही चोरी की घटना से लोगों की परेशानी पूरी तरह बढ़ गयी है. लोग अब रतजग्गा करने लगे हैं. विगत एक माह में केवल सौरबाजार थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है लेकिन पुलिस एक भी चोरी की घटना का उद्भेदन नहीं कर सकी है. जिसके कारण पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बुधवार को सौरबाजार थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने एक मोबाइल दुकान को निशाना बनाया और उनमें रखी नगदी समेत हजारों रुपए का सामान चोरी कर ली गयी. थाना के बगल में इस तरह चोरी की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं थाना के समीप राजलक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से लगभग एक लाख से अधिक मूल्य के समान और नगदी चोरी मामले में पीड़ित दुकानदार कृष्ण कुमार साह ने पुलिस को आवेदन देकर घटना का उद्भेदन करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि लगातार यहां चोरी की घटनाएं बढ़ने के साथ-साथ अपराधिक घटनाओं में भी वृद्धि हुई है. दो दिन पहले सहुरिया पश्चिमी पंचायत में भी दो अलग-अलग घरों को चोरों ने निशाना बनाया, रामपुर पंचायत के कबैला में बने पंचायत सरकार भवन, भवटिया स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर से दान पेटी समेत अन्य समानों की चोरी होने के साथ-साथ और भी कई चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है. लेकिन पुलिस सिर्फ आवेदन आने का इंतजार करती रहती है. मामले में सौरबाजार के अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि चोरी की सभी घटनाओं की जांच की जा रही है. उद्भेदन कर लिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




