रैंक प्वाइंट के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

Updated:
विज्ञापन
रैंक प्वाइंट के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

रैंक प्वाइंट के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के रेलवे रैंक प्वाइंट के पास गुरुवार को अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की उम्र करीब 75 वर्ष बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था. आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग की मौत ट्रेन से कटने के कारण हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सहरसा मॉडल अस्पताल भेज दिया. शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र अथवा सामान बरामद नहीं हुआ. पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है. आसपास के थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है. ताकि मृतक की पहचान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन