शिक्षक अजीत राय को मिला डीडीओ का प्रभार

शिक्षक अजीत राय को मिला डीडीओ का प्रभार
महिषी. क्षेत्र के तेलवा पश्चिमी पंचायत के मध्य विद्यालय डुमरी के प्रधान अध्यापक अजीत राय को चिन्हित विद्यालय उग्रतारा मध्य विद्यालय महिषी के प्रधान व शिक्षकों का निकासी व व्ययन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. बता दें कि पूर्व डीडीओ के रूप में मध्य विद्यालय समानी के प्रधानाध्यापक विजय प्रकाश पासवान पदस्थापित व कार्यरत थे. कतिपय विभागीय कार्रवाई में पासवान निलंबित हैं व शिक्षकों के वेतनादि भुगतान की समस्या उत्पन्न हो गयी है. डीईओ हेमचंद्र ने पत्र जारी कर अजीत को डीडीओ के पद पर अतिरिक्त प्रभार दे कार्य निष्पादन का निर्देश दिया है. प्रभार प्राप्ति के बाद की गयी कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों को सूचित करने की भी बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










