जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति मांग से अधिक, स्थिति सामान्यः डीपीआरओ

Updated:
विज्ञापन
जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति मांग से अधिक, स्थिति सामान्यः डीपीआरओ

जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति मांग से अधिक, स्थिति सामान्यः डीपीआरओ

विज्ञापन

सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना प्रगति की आज डीएम करेंगे समीक्षा बैठक सहरसा. जिले में एलपीजी गैस के सुव्यवस्थित वितरण और वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर प्रयास लगातार जारी हैं. इस संबंध में रविवार को जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने मीडिया को विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था में सुधार देखा जा रहा है. रविवार तक औसत बुकिंग समय 4.4 दिन से घटकर 3.8 दिन हो गया है. वहीं प्रतिदिन औसत मांग 5204 सिलेंडर के मुकाबले करीब 6200 सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, जो मांग से अधिक है. इसके साथ ही जिले में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना को गति देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नगर निगम के प्रतिनिधि और संबंधित गैस कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे. इंडियन ऑयल के अनुसार, सहरसा शहर में अब तक करीब 1500 लोगों ने पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन किया है. वर्तमान में कनेक्शन के लिए 6500 रुपये शुल्क निर्धारित है, जिसमें 6000 रुपये रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट और 500 रुपये पेमेंट सिक्योरिटी डिपॉजिट शामिल है.अधिकारियों ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा इस योजना की विस्तृत समीक्षा सोमवार को की जाएगी, जिसमें बिहार सरकार की सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी. साथ ही इंडियन ऑयल द्वारा पीएनजी योजनाओं में किए गए संशोधन भी सहरसा जैसे क्षेत्रों में लागू किए जाएंगे. पुराने ईएमआई या रेंटल स्कीम वाले उपभोक्ता नई योजनाओं में स्विच कर सकेंगे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन