प्रधानाचार्य के मनमानी को लेकर सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के मनमानी को लेकर सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चों ने किया प्रदर्शन

सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन

सकारात्मक वार्ता के बाद प्रदर्शन हुआ समाप्त सहरसा. पिछले तीन दिनों से सहरसा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का कॉलेज प्रधानाचार्य व प्रबंधन पर आरोप प्रत्यारोप का दौड़ चल रहा था. जो शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन में बदल गया. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्रा महाविद्यालय परिसर में अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना पर बैठ गये. छात्रों ने बताया कि प्रधानाचार्य की मनमानी से प्रथम वर्ष के बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शिकायत पर मेस की सुविधा एकाएक प्रधानाचार्य द्वारा बंद कर दिया गया. जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही कुछ बच्चों द्वारा योगा कक्ष में बोलने के कारण उस बैच के 60 से अधिक बच्चों पर जुर्माना अधिरोधित कर तत्काल वसूली की गयी है. जिससे सभी छात्र-छात्राएं आक्रोशित हैं. वहीं छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से वार्ता करते बच्चों के शिष्टमंडल मंडल से प्रधानाचार्य प्रो डॉ रामचंद्र प्रसाद से वार्ता करायी. वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ. छात्र संगठनों ने बताया कि प्रधानाचार्य ने किसी प्रकार के परेशानी होने पर जांच कमेटी द्वारा जांच किये जाने की स्वीकृति दी. साथ ही चुनाव के बाद तात्कालिक मुद्दों के समाधान का पूर्ण आश्वासन दिया. जिसके बाद प्रदर्शन वापस लिया गया है. उन्होंने कहा कि जांच कमेटी बनने से बच्चों को बड़ी सहूलियत होगी एवं खुलकर वे अपने परेशानी कमेटी के सामने रख सकेंगे. जिसका समय पर निराकरण हो सकेगा एवं बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. मौके पर प्रथम वर्ष के सैकड़ो छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन