रात्रिकालीन ट्रेनों में बढ़ाई जाये विशेष सुरक्षा, रेल डीएसपी पहुंचे सहरसा जंक्शन

बरौनी रेल डीएसपी सुबोध कुमार बुधवार को सहरसा जंक्शन पहुंचे. इस दौरान रेलवे जीआरपी कार्यालय सहरसा में लंबित कांडों की समीक्षा की.
सहरसा. बरौनी रेल डीएसपी सुबोध कुमार बुधवार को सहरसा जंक्शन पहुंचे. इस दौरान रेलवे जीआरपी कार्यालय सहरसा में लंबित कांडों की समीक्षा की. इसके बाद यात्री सुरक्षा को लेकर कई गाइडलाइन जारी किया. उन्होंने यात्री सुरक्षा को लेकर सहरसा जंक्शन का भी निरीक्षण किया. इसके बाद सहरसा-ललित ग्राम-फारबिसगंज के अलावा सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर रात्रि कालीन ट्रेनों में विशेष सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की. निरीक्षण के दौरान सहरसा रेल थाना प्रभारी रवि भूषण कुमार के अलावा जीआरपी के कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपांकर श्रीवास्तव
दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










