चिड़ैया थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

चिड़ैया थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश़ कांडों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा वारंट व कुर्की के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश सलखुआ . सोमवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने चिड़ैया थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण सहित विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की. एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई की स्थिति, मालखाना, हाजत की व्यवस्था, सीसीटीवी सिस्टम, वायरलैस संचार व अन्य उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया. निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कांडों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा वारंट व कुर्की के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया. साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने और आवश्यक तैयारियां बनाए रखने को कहा. इसके बाद एसपी ने नवनिर्मित थाना भवन का भी निरीक्षण किया. उन्होंने भवन की संरचना, कार्यालय कक्ष, हवालात, मालखाना, सीसीटीवी व्यवस्था, वायरलेस कक्ष एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर, सर्किल इंस्पेक्टर मो शुजाउद्दीन सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




