सुपौल से चोरी हुई बाइक सोनबरसा कचहरी पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार

सुपौल से चोरी हुई बाइक सोनबरसा कचहरी पुलिस ने किया बरामद, तीन गिरफ्तार
कहरा. सोनवर्षा कचहरी पुलिस ने सुपौल जिला के कर्णपुर से चोरी की गयी एक आपाची बाइक के साथ दो गैरेज मिस्त्री सहित खरीदार को गिरफ्तार कर लिया. मिली जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व नवहट्टा थाना क्षेत्र के साहपुर निवासी अक्षय कुमार की आपाची बाइक सुपौल जिला के कर्णपुर गांव में मेला से अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली थी. चोरी की घटना के बाद अक्षय कुमार के भाई नीतीश कुमार ने सुपौल सदर थाना में बाइक बरामदगी को लेकर मामला दर्ज करवाया था. वहीं चोरी की बाइक चोरों ने सोनवर्षा कचहरी के बिशनपुर पेट्रोल पंप के पास एक फरीद नामक गैरेज मिस्त्री को बेच दिया था. जिसे गैरेज मिस्त्री ने सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र सिटानाबाद लालू टोला निवासी फरीद और उनके गैरेज पर काम करने वाले मो जबिर ने सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर निवासी इन्द्रजीत कुमार के हाथों चोरी की बाइक फर्जी नंबर चढ़ाकर आठ हजार रुपए में बेच दिया था. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुपौल सदर थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक अपाची बाइक सोनवर्षा कचहरी के इंद्रजीत कुमार नामक युवक उपयोग कर रहा है. इस सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक बरामद करते इंद्रजीत कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक खरीदी बिक्री करने के आरोप में आरोपी गैरेज मिस्त्री मो फरीद उद्दीन और मो जबिर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस-पब्लिक मीटिंग का आयोजन बलवाहाट . सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट थाना में पुलिस पब्लिक मीटिंग का आयोजन किया गया. जिसमें बलवाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत काठो पंचायत के मुखिया पंचायत समिति सदस्य सरपंच सहित अन्य लोग मौजूद रहे. मालूम हो कि बलवाहाट थाना में तीन दिन पहले थाना अध्यक्ष के रूप में राजू कुमार ने योगदान दिया है. इसलिए अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत वासी से मिलकर पुलिस पब्लिक कार्य में सहयोग का आग्रह किया. थाना अध्यक्ष ने सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई में आप भी सहयोग करें. जिससे आपिा पंचायत नशा मुक्त हो. थाना अध्यक्ष ने कहा कि हमलोग आपस में मिलकर कार्य करें तो पंचायत की आधे से ज्यादा समस्या बिना मुकदमा का हल हो जायेगा. मौके पर एएसआई नीरज कुमार, मुंशी प्रमोद कुमार सहित सरोजा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह, मोहम्मदपुर पंचायत के मुखिया विनय कुमार यादव, पहाड़पुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पंचायत का मुखिया रंजीत राय व अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




