ePaper

40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 22 Sep 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पतरघट. पस्तपार पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की शाम संध्या गश्ती के दौरान एक बाइक सवार शराब तस्कर को 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर तस्कर की बाइक को जब्त कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष पस्तपार अमरजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि निर्मल गौंड ने पुलिस बल के सहयोग से सबैला स्कूल के निकट एक बाइक सवार शराब तस्कर को 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर उसकी बाइक हीरो स्पलेंडर बीआर 43 भी 0230 को जब्त कर लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर मधेपुरा जिला अंतर्गत मिठाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोन टेकठी बस्ती निवासी संजीव मुखिया पिता योगेन्द्र मुखिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन