Saharsa सोनवर्षाराज में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Saharsa सोनवर्षाराज में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

परवाहा गांव में छापेमारी कर करीब 12 ग्राम स्मैक, 39300 रुपये के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन

सहरसा के सोनवर्षाराज से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट. Saharsa News : थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर परवाहा गांव में छापेमारी कर करीब 12 ग्राम स्मैक, 39300 रुपये के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि खजुराहा पंचायत के परवाहा गांव में अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री की गुप्त सूचना पर टीम का गठन कर छापेमारी की गयी. इस दौरान पुलिस को देख एक युवक भागने का प्रयास करने लगा. जिसे मौजूद पुलिस बल के सहयोग से पकड़े जाने व मौजूद दंडाधिकारी सह सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा की मौजूदगी में युवक की तलाशी के क्रम युवक के जेब से स्मैक का पुड़िया बरामद किया गया. इसके अलावा हिरासत में लिए युवक की निशानदेही पर घर से एक काले रंग के थैले में छुपाकर रखा करीब 11.88 ग्राम स्मैक, 39 हजार 3 सौ रुपये के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन बरामद किया गया. बरामद मादक पदार्थ व अन्य सामानों को जब्त कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसकी पहचान उक्त गांव के ही मंटून यादव का पुत्र शशि यादव के रूप में की गयी. जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन