अपरिहार्य कारणों से टली सैरात बंदोबस्ती, अब 25 मार्च को होगी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
अपरिहार्य कारणों से टली सैरात बंदोबस्ती, अब 25 मार्च को होगी प्रक्रिया

अपरिहार्य कारणों से टली सैरात बंदोबस्ती, अब 25 मार्च को होगी प्रक्रिया

विज्ञापन

25 मार्च को पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान पर ही की जायेगी खुली डाक की प्रक्रिया सिमरी बख्तियारपुर . नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के अंतर्गत आने वाले तीन प्रमुख सैरात गुदरी हाट, कला भवन एवं डिस्प्ले एलईडी की बंदोबस्ती की तिथि में बदलाव किया गया है. पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 एवं 24 मार्च को होने वाली खुली डाक की प्रक्रिया को सोमवार को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. नगर परिषद प्रशासन द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार अब उक्त सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया 25 मार्च को संपन्न होगी. कार्यपालक पदाधिकारी रामविलास दास ने बताया कि पूर्व में निर्धारित 23 एवं 24 मार्च की तिथियों को रद्द कर दिया गया है.शुद्धि पत्र के आलोक में अब 25 मार्च को पूर्व निर्धारित समय एवं स्थान पर ही खुली डाक की प्रक्रिया आयोजित की जायेगी. प्रशासन ने संबंधित इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है. बता दें कि पूर्व से निर्धारित तिथि को लेकर सोमवार को कई अभ्यर्थी नगर परिषद कार्यालय पहुंच चुके थे.लेकिन बंदोबस्ती की प्रक्रिया ना होने से सभी मायूस हो गये.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन