सहरसा यार्ड में दर्दनाक हादसा, दो प्वाइंट्स मैन गंभीर रूप से घायल, हादसे की जांच में जुटे अधिकारी

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

Saharsa Junction

Accident: समस्तीपुर डिवीजन के DRM विनय कुमार श्रीवास्तव ने दोनों घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है और कहा कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह हादसा था या लापरवाही. उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि किसी विभाग की लापरवाही सामने आती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Accident: सहरसा रेलवे यार्ड में एक गंभीर हादसे में दो प्वाइंट्स मैन इंजन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गए. हादसा के समय दोनों कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे. इस हादसे में एक कर्मचारी मनोज प्रताप का दाहिना हाथ कट गया, जबकि दूसरे प्वाइंट्स मैन पंकज कुमार का बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों को पहले सहरसा के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर किया गया. खबर लिखे जाने तक दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

घायल कर्मचारी

कैसे हुआ हादसा ?

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक की शिफ्ट में दोनों कर्मचारी शंटर के रूप में ड्यूटी पर थे. रविवार करीब 4:30 बजे वाशिंग यार्ड में टीआरडी ऑफिस के पास शंटिंग के दौरान एक इंजन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ. प्रारंभिक जांच में बताया गया कि दोनों कर्मचारी इंजन की आवाज नहीं सुन पाए और ट्रैक पर गिर गए.

रेलवे का बयान

समस्तीपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने प्राथमिक जांच के आधार पर बताया कि हादसे के वक्त दोनों कर्मचारियों को किसी शंटिंग कार्य का टास्क नहीं दिया गया था. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि वे ट्रैक पर क्या कर रहे थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जांच के लिए बनी चार सदस्यीय टीम

समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव के आदेश पर इस हादसे की जांच के लिए चार अधिकारियों की टीम गठित की गई है. जांच टीम में सीनियर डीओएम विजय प्रकाश, सीनियर डीएसओ धर्मेंद्र कुमार, सीनियर डीओपी संजय कुमार, और सेफ्टी ऑफिसर पंकज कुमार शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

सीएमएस सहित मेडिकल टीम पटना भेजी गई

दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजने के साथ-साथ समस्तीपुर मंडल से सीएमएस सहित रेलवे की एक मेडिकल टीम भी पटना रवाना की गई है ताकि इलाज में कोई कमी न हो. हादसे के बाद कुछ रेलवे कर्मचारियों ने 12 घंटे की ड्यूटी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि लगातार लंबी ड्यूटी से थकान, मानसिक तनाव, दुर्घटनाओं की संभावना और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन