2047 तक सहरसा विकसित शहर बनकर रहेगा : डीएम

Updated:
विज्ञापन
2047 तक सहरसा विकसित शहर बनकर रहेगा : डीएम

जिले के 73वें स्थापना दिवस पर बुधवार को जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जिला स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

सहरसा. जिले के 73वें स्थापना दिवस पर बुधवार को जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इससे पूर्व सुबह में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने समाहरणालय से प्रभात फेरी निकाली. प्रभातफेरी को नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं समाहरणालय को नीले लड़ियों एवं फूलों से सजाया गया एवं 73 कलश दीप प्रज्वलित किया गया. वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी दीपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक हिमांशु, उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा संजीव कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र, सिविल सर्जन राजनारायण मेहत, एडीएम विभागीय जांच गणेश कुमार, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आनंद झा के संचालन में चले कार्यक्रम में स्वागत संबोधन जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा दिया. जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने कहा कि जिले का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. यहां मेहनती लोगों की कमी नहीं है. बाढ़ की विभीषिका के बाद भी यहां के जुझारू लोग इस बड़े आपदा से भी निबट ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिसंबर तक मत्स्यगंधा डेवलप होगा. आरओबी अगले वर्ष तक पूर्ण होगा. मत्स्यगंधा झील इस वर्ष अपने सौंदर्य को प्राप्त करेगा. शिक्षा के क्षेत्र में जिला में बहुत काम हुआ है. जिले में शुरू किया गया विकली टेस्ट को पूरे राज्य में लागू किया गया है. स्पोर्ट्स के क्षेत्र जिला आगे बढ़ रहा है. 2047 तक सहरसा विकसित सहरसा बनकर रहेगा. उप विकास आयुक्त ने युवाओं से जिला के विकास में आगे आने का आग्रह किया. सभी सहरसा के विकास का संकल्प लें. नगर निगम आयुक्त प्रभात कुमार झा ने सहरसा तुममें कुछ विशेष है कविता प्रस्तुत की.

कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

जिला स्थापना दिवस पर स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे लोगों का मन मोह लिया. किलकारी के बच्चों ने जहां स्वागत गीत व नृत्य की प्रस्तुति दी. ख्याति प्राप्त गायक जय झा, अपूर्वा प्रियदर्शी, श्यामा शैलजा एवं वेद प्रकाश सिंह ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन