ePaper

Saharsa vidhansabha 2025: मतदाता पर्ची में मतदान की तिथि गलत रहने से लोगों में संशय

Updated at : 02 Nov 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Saharsa vidhansabha 2025: मतदाता पर्ची में मतदान की तिथि गलत रहने से लोगों में संशय

Saharsa vidhansabha 2025: मतदाता पर्ची में मतदान की तिथि गलत रहने से लोगों में संशय

विज्ञापन

Saharsa vidhansabha 2025: सौरबाजार . बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीएलओ द्वारा मतदाताओं को घर-घर मतदाता पर्ची पहुंचायी जा रही है. सहरसा विधानसभा में पहले चरण में 6 नवंबर को चुनाव होना है. लेकिन खजुरी पंचायत के सपहा गांव में बूथ संख्या 294 पर बीएलओ द्वारा बांटे गए मतदाता पर्ची में मतदान की तिथि 7 मई 2024 लिखी हुई है. जिसके कारण मतदाता असमंजस की स्थिति में है. सपहा गांव निवासी सहरसा जिला समाहरणालय प्रधान लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए मोहम्मद अकबाल भुट्टो, रिजवान आलम, बेगम परवीन, बीबी नूरजहां, रियाज आलम समेत दर्जनों लोगों को मिले मतदाता पर्ची पर मतदान की तिथि 7 मई 2024 लिखे रहने से सभी लोग असमंजस में है कि आखिर चुनाव आयोग जो समय बीत गया है, उस समय का पर्ची क्यों बंटवा रहा है. हमलोग कब वोट डालने जायेंगे. मामले में सौरबाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी आशा कुमारी ने बताया कि जानकारी ली जा रही है. कैसे और कहां से गलती हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन