Saharsa news: शिक्षा मंत्री ने डॉ जाफर पयामी को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
Saharsa news: शिक्षा मंत्री ने डॉ जाफर पयामी को किया सम्मानित

मंत्री से सम्मान प्राप्त करते निदेशक व अन्य

Saharsa news: कार्यक्रम का आयोजन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद शमायल अहमद की अध्यक्षता में किया गया. समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

विज्ञापन

Saharsa news: सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह में डीपीएस सहरसा के निदेशक एवं पीएसएसीडब्लूए जिलाध्यक्ष डॉ जाफर पयामी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उन्हें बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एवं सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया.

कार्यक्रम का आयोजन प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सईद शमायल अहमद की अध्यक्षता में किया गया. समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि ज्ञान, शौर्य और उद्यमिता की ऐतिहासिक भूमि है. उन्होंने कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसी महान परंपराओं ने विश्व को नई दिशा दी है. शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव है.

समारोह में डॉ जाफर पयामी को शैक्षणिक नेतृत्व, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ पयामी ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि डीपीएस सहरसा परिवार , शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के विश्वास एवं सहयोग का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा देना उनका सदैव उद्देश्य रहेगा. इस उपलब्धि पर डीपीएस सहरसा परिवार और जिले के शिक्षाविदों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ जाफर पयामी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

फोटो कैप्शन : शिक्षा मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल से सम्मान प्राप्त करते डीपीएस सहरसा के निदेशक डॉ जाफर पयामी व अन्य.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन