सलखुआ में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से जताया आभार

मुख्यमंत्री से मुलाकात करते विधायक संजय कुमार
Saharsa news: इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने एवं खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. साथ ही सिमरी बख्तियारपुर एवं सहरसा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा.
Saharsa news: सहरसा न्यूज से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:
सहरसा: जिले के सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर सलखुआ प्रखंड के कबिरा पंचायत में प्रस्तावित आउटडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर आभार व्यक्त किया.
इस दौरान विधायक ने क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने एवं खेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की. साथ ही सिमरी बख्तियारपुर एवं सहरसा विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित के मुद्दों को भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा.
बैठक में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं आधारभूत संरचना से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई. मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आवश्यक सहयोग एवं पहल का भरोसा दिलाया.
इस अवसर पर विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता की सेवा एवं क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि कबिरा पंचायत में आउटडोर स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा तथा खेल के क्षेत्र में नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










