सहरसा विधानसभा 2025 : डीएम व एसपी ने नाव से भ्रमण कर नदी की दूसरे तरफ स्थित मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
सहरसा विधानसभा 2025 : डीएम व एसपी ने नाव से भ्रमण कर नदी की दूसरे तरफ स्थित मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

सहरसा विधानसभा 2025 : हमें अपनों ने लूटा, गैरों में कहा दम था…

विज्ञापन

सहरसा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार व पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने शुक्रवार को विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में नाव से भ्रमण कर नदी की दूसरी तरफ स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध आश्वस्त न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया व मतदाताओं से मिले, उनसे बातचीत की व छह नवंबर को निर्धारित मतदान के दौरान अधिकाधिक मतदाताओं को मताधिकार उपयोग के लिए प्रेरित किया. भ्रमण क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने नदी के दूसरे तरफ स्थित मतदान केंद्रों तक मतदान कर्मियों के आवागमन के लिए वाहन उपलब्धता की समीक्षा की. इस मौके पर मौजूद संबंधित अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदान प्रयोजन को लेकर पर्याप्त संख्या में नाव व अन्य आवश्यक वाहनों की सम्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. निरीक्षण क्रम में अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन