घर में चार लाख की चोरी, घरवाले थे सोये, चोरों ने किया हाथ साफ

Updated:
विज्ञापन
घर में चार लाख की चोरी, घरवाले थे सोये, चोरों ने किया हाथ साफ

घर में चार लाख की चोरी, घरवाले थे सोये, चोरों ने किया हाथ साफ

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी वार्ड नंबर 9/13 निवासी स्व बैद्यनाथ पासवान के पुत्र आशीष कुमार ने घर में चोरी हो जाने को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि वे घर में सोये हुए थे. सुबह 5 बजे जब उनकी नींद खुली तो देखा कि उनका दोनों मोबाइल गायब है. साथ ही घर में रखा हुआ जेवर से भरा बैग भी गायब है. ऐसे में उन्हें लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है. जिसमें एप्पल का एक मोबाइल कीमत 70 हजार रुपया, सैमसंग का दूसरा मोबाइल कीमत 30 हजार रुपया, 15 ग्राम सोने का एक मंगलसूत्र कीमत 1 लाख 65 हजार रुपया, 10 ग्राम सोने का एक झुमका कीमत 1 लाख 10 हजार रुपया सहित कुछ अन्य सामानों को मिलाकर लगभग चार लाख के संपत्ति की चोरी कर ली गयी है. पीड़ित ने यह भी बताया कि घर का मुख्य दरवाजा बंद था. ऐसे में संभावना है कि चोर ने छत के रास्ते उनके घर में प्रवेश किया होगा. दिए गये आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन