डीबी रोड में यात्री से लूटपाट

Updated:
विज्ञापन
डीबी रोड में यात्री से लूटपाट

डीबी रोड में यात्री से लूटपाट

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड में लूटपाट का मामला सामने आया है. जिससे इलाके में दहशत का माहौल है. पीड़ित नया बाजार निवासी अमित कुमार ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने दिए आवेदन में बताया कि सोमवार की रात करीब 1 बजे पूर्णिया से आने वाली ट्रेन से सहरसा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. स्टेशन से घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिलने पर वह पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़ा. ज्यों ही जिला परिषद गेट के पास पहुंचे, पहले से घात लगाये दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया. बदमाशों ने हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और लूटपाट शुरू कर दी. इस दौरान अमित कुमार से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, एक फायरबोल्ट घड़ी और करीब 2000 रुपये नगद छीन लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित युवक ने सवर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. उसने बताया कि लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन