फिर से प्रारंभ नहीं हो पाया सडक निर्माण का कार्य

Updated:
विज्ञापन
फिर से प्रारंभ नहीं हो पाया सडक निर्माण का कार्य

फिर से प्रारंभ नहीं हो पाया सडक निर्माण का कार्य

विज्ञापन

लाखों की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने बैठक कर प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण का संवदेक से किया आग्रह सोनवर्षाराज. नगर पंचायत के मनौरी गांव में लाखों की लागत से बनने वाले सडक निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर विवाद में फंस गया है. गुरुवार को ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित कर संवेदक प्रतिनिधि पंकज यादव से प्राक्कलन के अनुरुप समतल सड़क का निर्माण करने का आग्रह किया गया. बैठक में ग्रामीणों ने संवेदक से प्राक्कलन के अनुसार सबसे पहले सूचना पट्ट लगाते हुए 12 फीट ढलाई व चार फीट फ्लैंक, पुराने ढलाई सड़क को पूरी तरह तोड़ने, उबड खाबड सड़क को मिट्टी डालकर समतल करने तथा उस पर 4 इंच जीएसबी एवं 2 इंच डीएमसी कर सडक बनाने को कहा गया. इस पर संवेदक का कहना था कि प्राक्कलन में पुराने ढ़लाई सड़क को आधा ही तोड़ना है. इस पर ग्रामीणों द्वारा संवेदक से प्राक्कलन दिखाने को कहा गया. लेकिन संवेदक के पास प्राक्कलन उपलब्ध नहीं था. ऐसे में गुरुवार को फिर से सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया. बताते चलें कि एक पखवाड़ा पूर्व सड़क में अनियमितता बरते जाने पर पार्षद हरिमोहन उर्फ गुड्डू यादव व ग्रामीणों द्वारा विरोध जताए जाने पर बुडको के कनीय अभियंता पूजा कुमारी द्वारा स्थल निरिक्षण कर संवेदक को प्राक्कलन के अनुरुप काम करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन संवेदक ने बिना सुधार किए व सूचना पट्ट लगाये बिना ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया था. इसी बात पर ग्रामीणों ने काम रोक कर ग्रामीणों की बैठक बुलाई थी. इस उक्त बाबत जेई पूजा कुमारी ने कहा कि संवेदक से बात करती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन