असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर : एसडीएम

Updated:
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर : एसडीएम

रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बख्तियारपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है.

विज्ञापन

रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

सिमरी बख्तियारपुर. रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बख्तियारपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम बुधवार की शाम थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीएम आलोक राय व एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया. यह मार्च थाना परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील इलाकों से होते हुए वापस थाना परिसर पहुंचा. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे. फ्लैग मार्च के दौरान एसडीएम व एसडीपीओ ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाइचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनायें. किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन दिया है. इस मौके पर बीडीओ जयकिशन, सर्किल इंस्पेक्टर मो शुजाउद्दीन, बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा अमरजीत सिंह, सुधीर कुमार, दयानंद महतो, स्वीटी कुमारी, ज्योति कुमारी सहित भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहे.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन