पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण होली मनाने का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण होली मनाने का दिया संदेश

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण होली मनाने का दिया संदेश

विज्ञापन

महिषी. क्षेत्र में शांति व सद्भावना पूर्ण होली का संदेश देने की मंशा से महिषी थाना व जलई ओपी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. बीडीओ सुशील कुमार व थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार की अगुवाई में महिषी थाना पुलिस ने महिषी से गोरहो घाट के रास्ते झिटकी, कंदाहा, सुंदरवन, तेलहर लहुआर, पस्तवार, बलुआहा होते राजनपुर बाजार तक मार्च निकाला. राजनपुर बाजार में स्थानीय लोगों ने पुलिस के जवानों को शरबत पिला स्वागत किया. जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व जवानों ने तेलवा, गंडोल के रास्ते विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च निकाल शांति व्यवस्था क़ायम रखने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
दीपक कुमार

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार

दीपक कुमार प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. त्रिवेणीगंज (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन