ePaper

किसी भी सूरत में नहीं दी जायेगी डीजे बजाने की अनुमति

Updated at : 20 Sep 2025 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी सूरत में नहीं दी जायेगी डीजे बजाने की अनुमति

किसी भी सूरत में नहीं दी जायेगी डीजे बजाने की अनुमति

विज्ञापन

पूजा समिति के सभी सदस्यों के साथ थानाध्यक्ष का संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन पतरघट. दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर शनिवार की शाम थाना अध्यक्ष शशि कुमार की उपस्थिति व श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा न्यास समिति विशनपुर के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह सहित पूजा समिति के सभी सदस्यों की संयुक्त रूप से बैठक का आयोजन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया. बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष ने कहा कि सरकारी गाइड लाइन के अनुसार किसी भी पूजा समिति को किसी भी सूरत में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जायेगी. पूजा समिति को दिये गये निर्देश के आलोक में सरकारी गाइड लाइन का हर हाल में पालन करना होगा. उन्होंने कहा कि मेला के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नर्तकी के डांस पर पूर्ण रूप से पाबंदी रहेगी. उन्होंने आयोजक को मंदिर परिसर सहित संपूर्ण मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने के निर्देश दिया. ताकि सीसीटीवी की मदद से मेला परिसर में घुमने वाले शरारती तत्वों की निगरानी की जा सके. उन्होंने कहा कि मेला स्थल पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में समुचित सुरक्षा व्यवस्था की लिए एक सेक्शन पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर नकेल कसने तथा नजर बनाए रखने के लिए पुलिस के जवानों को सादे लिबास में भी तैनात किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पूजा समिति को मैया जागरण कार्यक्रम सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करनें के लिए प्रशासन से अनुमति लेना हर हाल में अनिवार्य होगा. पूजा समिति के सभी सक्रिय कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रतिमा विसर्जन का समय और रूट चार्ट के लिए स्थानीय थाना को हर हाल में सूची देना अनिवार्य होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन संध्या में सामूहिक प्रसाद वितरण सहित नवमी के दिन मंदिर परिसर में छाग बलि व अन्य धार्मिक अनुष्ठान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पुरी तरह से सजग है. थाना अध्यक्ष ने पतरघट थाना का सरकारी मोबाइल नंबर 9031827599 सार्वजनिक करते हुए कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की आप सबों को परेशानी उत्पन्न हो तो उन्हें अविलंब सूचित करें. मौके पर पुअनि प्रशांत कुमार, श्रीश्री 108 दुर्गा पूजा न्यास समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रौशन सिंह, सचिव अरविंद सिंह उर्फ बाबू साहब सिंह, मुखिया प्रतिनिधि राजाराम सिंह, सरपंच टमाटर पासवान, पंसस प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, पूजा समिति के सदस्य प्रफुल्ल कुमार सिंह, नवनीत कुमार सिंह, मोहित सिंह, बिनोद शर्मा, दिलीप शर्मा, रणजीत सिंह, राजकुमार साह, मक्खन कामती सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन